ਫਗਵਾੜਾ ਨਿਊਜ਼

Latest news
ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਬੈਠੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਹਿਪਨੋਟਾਈਜ਼ ਕਰਕੇ ਤਿੰਨ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਲੁਟੇਰੇ ਫਰਾਰ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਨੇ 3 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਦਰੜਿਆ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ.... ਕਣਕ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ 17 ਸਾਲਾ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਤ... 17 ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਅੰਦਰ 1.20 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ \ ਐਡੀਸ਼ਨਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ , ਸਾਇੰਸ ਲੈ... Punjab ‘ਚ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਬਦਲੇਗਾ Hospitals ਦਾ ਸਮਾਂ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਨਵੀਂ Timing.. Punjab ਭਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਜਨਮ-ਦਿਹਾੜਾ, CM ਮਾਨ ਸਮੇਤ ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ... ਬਾਜ਼ਾਰ 'ਚ ਆਏ ਜ਼ਹਿਰੀਲੇ Tomatoes , 20 ਰੁਪਏ ਕਿਲੋ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲੇ ਸਾਵਧਾਨ... Punjab'ਚ ਇਕੱਠੀਆਂ 2 ਛੁੱਟੀਆਂ... Punjab ਸਰਕਾਰ ਦਾ Big Decision ਹੁਣ ਇੱਕ ਮਿੰਟ ਵੀ ਲੇਟ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤਾਂ... Punjab ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਮੁਫ਼ਤ....

फगवाड़ा की अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग न होने से आढ़ती हो रहे परेशान : नरेश भारद्वाज * मंडियों में लगे बोरियों के अंबार

फगवाड़ा 29 अक्टूबर 
मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज ने फगवाड़ा की मुख्य अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग न होने का बड़ा आरोप लगाते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा धान की लिफ्टिंग का काम समय पर करवाने के सारे दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने बताया कि लाखों बोरी धान की फसल फगवाड़ा की विभिन्न मंडियों में लिफ्टिंग का इंतजार कर रही है। यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी मंडी होने के बावजूद किसानों की फसल ढेरी करने की जगह नहीं मिल रही। मजबूरन आढ़तियों को अपनी दुकानों की पार्किंग में और सडक़ों पर फसल ढेरी करनी पड़ रही है। हालांकि बारदाने की समस्या नहीं है मगर त्यौहारी सीजन में फसल की लिफ्टिंग न होने से नई फसल की खरीद पर असर पड़ा है जिस वजह से न केवल किसानों, आढ़तियों बल्कि मजदूरों के त्यौहारों का उत्साह भी फीका पड़ गया। भारद्वाज ने बताया कि ठेकेदारों के पास ट्रांसपोर्ट का आवश्यक प्रबंध नहीं है। लेबर बेकार बैठी है।

ठेकेदार कहते हैं कि वे सिर्फ पंजीकृत वाहनों में ही फसल की ढुलाई करेंगे। मंडी के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाये जाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने जिला प्रशासन तथा पंजाब सरकार से मांग कर कहा कि लिफ्टिंग के काम में तेजी लाने हेतु तुरंत उचित कदम उठाये जाएं। इस अवसर पर परवेश गुप्ता काकू, विनीष सूद, जसवंत राय मेहता, पंडित राम सिंह जोशी, राजीव अग्रवाल, प्रमोद दुग्गल, परगट सिंह समरा, अनिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Scroll to Top