फगवाड़ा 22 सितंबर
सर्व शक्ति सेना की एक बैठक पंजाब प्रधान (देहाती) बलजीत सिंह तथा यूथ प्रधान पंजाब रुपेश धीर की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उत्तर भारत के प्रवक्ता राजेश शर्मा, जिला कपूरथला के प्रधान अश्वनी कुमार तथा फगवाड़ा शहरी प्रधान राजकुमार विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान सर्व शक्ति सेना को विस्तार देते हुए नीरज कुमार को देहाती प्रधान फिलौर, अश्वनी साबी को यूथ प्रधान फिलौर तथा मनदीप कुमार को फगवाड़ा सिटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान सर्व शक्ति सेना के पंजाब प्रधान देहाती बलजीत सिंह और यूथ प्रधान पंजाब रुपेश धीर ने सभी को संगठन की विचारधारा से अवगत करवाते हुए बताया कि सर्व शक्ति सेना का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। इसका उद्देश्य समाज सेवा, युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना तथा सभी धर्मों का आपस में सोहार्द स्थापित करने का प्रयास करना है। रुपेश धीर ने बताया कि पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में सर्व शक्ति सेना का आधार मजबूत किया जाएगा। जिस संबंधी विचार विमर्श हेतु आगामी 2 अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी से बैठक के पश्चात रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंजाब के युवाओं को सर्व शक्ति सेना से जोडऩे के लिए भी बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर स्पोर्टस सैल पंजाब के प्रधान विजय कुमार कोच, अश्वनी कुमार, बलविन्द्र बिल्ला, कपिल शर्मा सहित अन्य सेना कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।