फगवाड़ा 14 सितंबर
ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी की ओर से ब्लाक प्रधान मनीष प्रभाकर पूर्व नगर पार्षद की अगवाई में आज विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल को पंजाब कांग्रेस कमेटी का सदस्य चुने जाने पर फूलमालाएं पहना कर सम्मानित करते हुए उनका मूंह मीठा करवाया। इसके अलावा पूर्व शहरी प्रधान गुरजीत पाल वालिया को भी डेलीगेट नियुक्त किये जाने पर समूह पार्टी वर्करों ने शुभकामनाएं दी। बलविन्द्र सिंह धालीवाल तथा गुरजीत पाल वालिया ने श्रीमति सोनिया गांधी, राहुल, गांधी सहित पंजाब प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग तथा समूची सीनियर लीडरशिप का आभार प्रकट कर कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे। शहरी प्रधान मनीष प्रभाकर ने कहा कि विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं और उन्होंने फगवाड़ा में कांग्रेस को दोबारा से खड़ा किया है। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी को लंबे अंतराल के बाद लगातार दूसरी बार फगवाड़ा विधानसभा सीट से जीत मिली। पिछले विधानसभा चुनाव में तो पूरी तरह से विपरीत हवा के बावजूद धालीवाल ने शानदार जीत दर्ज कर फगवाड़ा सीट कांग्रेस की झोली में डाली है। उन्हें पी.सी.सी. मैंबर बनाया जाना सम्मान की बात है। निश्चित ही इससे पार्टी को इस विधानसभा हलके में और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पवन शर्मा पप्पी, रामपाल उप्पल, विनोद वरमानी, जतिन्द्र वरमानी, बिल्लू खेड़ा, सुखपाल चाचोकी, संजीव टीटू, मुकेश भाटिया, सौरव शर्मा, सैफी चड्ढा, सौरव जोशी, राजन शर्मा, हर्ष शर्मा, कैलाश शर्मा, तरलोक सिंह नामधारी, नरिन्द्र ठेकेदार, भगत राम चाचोकी, बोबी नाहर, धीरज घई, सीता देवी, मैडम चाना, रघबीर कौर, गुरदयाल सिंह आदि उपस्थित थे।