ਫਗਵਾੜਾ ਨਿਊਜ਼

Latest news
ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਬੈਠੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਹਿਪਨੋਟਾਈਜ਼ ਕਰਕੇ ਤਿੰਨ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਲੁਟੇਰੇ ਫਰਾਰ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਨੇ 3 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਦਰੜਿਆ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ.... ਕਣਕ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ 17 ਸਾਲਾ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਮੌਤ... 17 ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਅੰਦਰ 1.20 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ \ ਐਡੀਸ਼ਨਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ , ਸਾਇੰਸ ਲੈ... Punjab ‘ਚ 16 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਬਦਲੇਗਾ Hospitals ਦਾ ਸਮਾਂ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਨਵੀਂ Timing.. Punjab ਭਰ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਜਨਮ-ਦਿਹਾੜਾ, CM ਮਾਨ ਸਮੇਤ ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ... ਬਾਜ਼ਾਰ 'ਚ ਆਏ ਜ਼ਹਿਰੀਲੇ Tomatoes , 20 ਰੁਪਏ ਕਿਲੋ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਖਰੀਦਣ ਵਾਲੇ ਸਾਵਧਾਨ... Punjab'ਚ ਇਕੱਠੀਆਂ 2 ਛੁੱਟੀਆਂ... Punjab ਸਰਕਾਰ ਦਾ Big Decision ਹੁਣ ਇੱਕ ਮਿੰਟ ਵੀ ਲੇਟ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਤਾਂ... Punjab ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਮੁਫ਼ਤ....

ब्राह्मण मण्डल के सम्मानित सदस्यों बारे सोशल मीडिया में दुष्प्रचार सहन नहीं : शुभ शर्मा * जल्द किया जाएगा नई कमेटी का गठन

फगवाड़ा 24 अगस्त 
ब्राह्मण मण्डल रजि. फगवाड़ा की ओर से आज स्थानीय रेलवे रोड स्थित होटल अंबेसडर में प्रैस वार्ता की गई। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए ब्राह्मण मण्डल के वरिष्ठ सदस्य शुभ शर्मा, मदन लाल कौशिक एवं तेजस्वी भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज के ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर ब्राह्मण मण्डल के सम्मानित सदस्यों के बारे में भद्दी और अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं जिसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ब्राह्मण मण्डल का गठन पंडित मदन मोहन शा ी, पं. राम प्रकाश भारद्वाज, डा. हरिकृष्ण शर्मा, पं. अवध बिहारी शा ी, लाला चिरंजीव वैद्य, राजिन्द्र टाह इत्यादि ने करीब चार पांच दशक पूर्व किया था जिसका मुख्य कार्यालय तब सनातन धर्म सभा गुड़ मण्डी में था। पिछले कुछ समय के दौरान श्री सुनील पराशर और फिर उनके बाद श्री बह्मदत्त शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद सौंपा गया था। श्री शर्मा के बिमार होने पर श्री योगेश प्रभाकर को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। तब से अब तक भगवान श्री परशुराम जी की तपोस्थली खाटी धाम की देखरेख का जिम्मा योगेश प्रभाकर के पास है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खाटी धाम आगमन और मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार हेतु जो राशी तत्कालीन सरकार द्वारा दी गई थी वह सारा कार्यक्रम योगेश प्रभाकर की देखरेक में ही हुआ था। गत अप्रैल माह में नई कमेटी का गठन होना था लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से यह चुनाव स्थगित करना पड़ा। लेकिन इसी मध्य ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने परिस्थितियों का लाभ लेकर फर्जी कमेटी का ऐलान कर दिया जो कि ब्राह्मण समाज को मान्य नहीं है। प्रैस वार्ता में मौजूद रहे ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने फर्जी कमेटी पर खाटी धाम का दान पात्र चोरी करने और ताला तोड़ कर चढ़ावे को खुदबुर्द करने का भी आरोप लगाया लेकिन साथ ही कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों के कहने पर अब तक किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन यदि उक्त लोग अपनी हरकतों से बाज न आये तो भविष्य इस बारे विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में नई कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री अशोक शर्मा, देव कालिया, राजीव शर्मा, नरेश कुमार, वरिन्द शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजकुमार शेरा, विनायक पराशर, बलराम शर्मा, दीपक भारद्वाज, विपन शर्मा, हरिओम शर्मा लवली, रजत भारद्वाज, सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Scroll to Top